भिवाड़ी पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा) राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को अवैध हथियारों और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू और वृताधिकारी कैलाश चौधरी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। थाना चौपानकी के कार्यवाहक थानाधिकारी नाथूलाल (पु.नि.) के नेतृत्व में एक टीम गठित कर अभियान चलाया गया।

नाकाबंदी के दौरान हुई कार्रवाई
दिनांक 5 मई 2025 को अजमेरी गेट के पास नाकाबंदी के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो संदिग्धों को रोका। तलाशी में उनके पास से एक देशी कट्टा .315 बोर, एक 12 बोर कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल (UP81DH9399) बरामद की गई।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान:

  1. साबिर उर्फ गिदड पुत्र साहबुदीन (25 वर्ष), निवासी गांव बावला, थाना तावडू, जिला नूहं (हरियाणा)
  2. साबिर उर्फ बावुल्ले पुत्र सत्तार (22 वर्ष), निवासी उटावड, थाना उटावड, जिला पलवल (हरियाणा)

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरी की मोटरसाइकिल के संबंध में पृथक से जांच जारी है।

भिवाड़ी में अपराध पर लगाम लगाने की तैयारी
भिवाड़ी पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों और हथियारों की रोकथाम के लिए क्षेत्र में विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे।


भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़े पर सख्ती: फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने वालों पर कार्रवाई की तैयारी, SOG की रिपोर्टों की गहन समीक्षा




Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post