किशनगढ़ बास। कांग्रेस संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उजोली निवासी तन्मय चौधरी को यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। वहीं चाचियांवास निवासी मोनी पटेल को ब्लॉक अध्यक्ष कोटकासिम की जिम्मेदारी मिली।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद तन्मय चौधरी और मोनी पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ जाटका रोड स्थित विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक दीपचंद खैरिया का स्वागत किया और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।
इस दौरान विधायक खैरिया ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने युवाओं को आगे बढ़ाने और संगठन में उनकी भागीदारी बढ़ाने का निर्णय लिया है, जो स्वागत योग्य है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनावों में पूरी ईमानदारी, एकजुटता और मजबूती के साथ काम करने की अपील की।
कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में महेंद्र चौधरी, सतीश ग्वाला, मदनलाल खारी, लाल सिंह, राजवीर खारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment