खैरथल। खैरथल में अंबेडकर भवन के पास आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की पहली संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राजस्थान में गठबंधन के साथ पंचायती राज चुनाव लड़ने की शुरुआत को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान प्रभारी कमल पंडित, सह-प्रभारी सूर्यांश तोमर सहित आजाद समाज पार्टी से कुलदीप सिंह जाटव, इकबाल खान, सतवीर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी, एडवोकेट योगेंद्र चौधरी, रामबाबू जाटव, पवन चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर गठबंधन की रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक को क्षेत्र में दोनों दलों के संयुक्त राजनीतिक प्रयासों की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

Post a Comment