खैरथल-तिजारा। मजदूर विकास फाउंडेशन के सदस्य अनिल कुमार पंवार के बेटे अभिषेक पंवार का खेल कोटे से आर्मी में चयन हुआ है। 17 अक्टूबर 2008 को जन्मे अभिषेक ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।
अभिषेक के पिता अनिल कुमार एक कंपनी में मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि उनकी माता बंटी देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अभिषेक ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से सफलता प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया है।
यह उपलब्धि उन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, जो कठिन परिस्थितियों में भी बड़े सपने देखते हैं। अभिषेक की सफलता में माता-पिता के संस्कार, सहयोग और मेहनत की अहम भूमिका रही है।
मजदूर विकास फाउंडेशन की ओर से अभिषेक पंवार एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।

Post a Comment