खैरथल-तिजारा। मजदूर विकास फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राजकपूर सारवान ने व्यवसाय के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए हरसौली में मुण्डावर रोड पर Shree Shyam Enterprises (Toxmo Electric Motors Pvt. Ltd.) के नाम से इलेक्ट्रिक बाइक का नया प्रतिष्ठान शुरू किया है। उनकी इस पहल से क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों को नई सुविधा मिलने की उम्मीद है।
राजकपूर सारवान की इस नई शुरुआत को लेकर मजदूर विकास फाउंडेशन के सदस्यों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य और कारोबार की सफलता की शुभकामनाएं दीं।
यह पहल राजकपूर सारवान के लिए व्यवसाय के क्षेत्र में एक नया अध्याय है। उनकी इस नई शुरुआत से क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बाइक के प्रति लोगों की रुचि बढ़ने और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment