Top News

कांग्रेस ने रामचंद्र जाटव को किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप


कांग्रेस कमेटी के सचिव पुष्पेन्द्र सिंह धाबाई के हस्ताक्षर से जारी हुआ आदेश, तुरंत प्रभाव से कार्रवाई

खैरथल तिजारा, 22 सितंबर 2026: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए खैरथल तिजारा जिले के नगर परिषद खैरथल के रामचंद्र जाटव को तुरंत प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

जारी किए गए प्रेस नोट के अनुसार, रामचंद्र जाटव (नगर परिषद खैरथल, विधानसभा किशनगढ़ बास, जिला खैरथल तिजारा) के खिलाफ जिला कैंपेन कमेटी खैरथल तिजारा एवं जिला कांग्रेस कमेटी खैरथल तिजारा की ओर से अनुशंसा (शिकायत) प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर पाया गया कि रामचंद्र जाटव पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे।

इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सह-प्रभारी (जिला खैरथल तिजारा) पुष्पेन्द्र सिंह धाबाई ने आदेश जारी करते हुए बताया कि पार्टी की प्राथमिक सदस्यता निरस्त करते हुए रामचंद्र जाटव को तुरंत प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है। यह आदेश दिनांक 20/09/2026 को जारी किया गया है।

क्या कहता है आदेश:

प्रेस नोट में स्पष्ट उल्लेख है कि, "आज दिनांक 20/09/2026 को रामचंद्र जाटव नगर परिषद खैरथल विधानसभा किशनगढ़ बास जिला खैरथल तिजारा को जिला कैंपेन कमेटी खैरथल तिजारा एवं जिला कांग्रेस कमेटी खैरथल तिजारा की अनुशंसा (शिकायत) पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी की प्राथमिक सदस्यता निरस्त करते हुए पार्टी से तुरंत प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।"

कांग्रेस पार्टी द्वारा यह कार्रवाई पार्टी अनुशासन बनाए रखने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के तहत की गई है। इस आदेश के बाद स्थानीय राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post