खैरथल-तिजारा। जिले में तकनीकी नवाचार, डिजिटल समाधान और जनहितकारी विचारों को बढ़ावा देने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (DOIT&C) द्वारा “SEVA First Innovation Challenge” का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के जरिए युवाओं, विद्यार्थियों, स्टार्टअप्स, तकनीकी विशेषज्ञों और नवाचार में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों को अपनी तकनीकी सोच को जनसेवा से जोड़ने का अवसर मिलेगा।
चैलेंज के तहत प्रतिभागियों से जिले और आमजन से जुड़ी वास्तविक समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान के लिए नवीन, व्यावहारिक और प्रभावी तकनीकी मॉडल अथवा प्रोटोटाइप प्रस्तुत करने की अपेक्षा की गई है। ऐसे समाधान विकसित करने पर जोर रहेगा, जिनसे सरकारी सेवाएं आमजन के लिए अधिक सरल, त्वरित और पारदर्शी बनाई जा सकें।
विभाग के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि तकनीकी नवाचार के माध्यम से Public Service Delivery को बेहतर बनाने और जनसमस्याओं के समाधान में नई तकनीक का उपयोग बढ़ाना है।
DOIT&C, खैरथल-तिजारा ने जिले के विद्यार्थियों, युवाओं, स्टार्टअप्स और तकनीकी विशेषज्ञों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने नवाचार एवं विचार प्रस्तुत करने की अपील की है।
आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर
आवेदन पोर्टल: vbjsa.rajasthan.gov.in

Post a Comment