इस दौरान नगर पालिका विराटनगर के चेयरमैन देशराज सैनी, पावटा-प्रागपुरा की चेयरमैन मीना सैनी एवं प्रतिनिधि अजय सैनी, नारायणपुर की चेयरमैन मन्नी देवी एवं प्रतिनिधि भवानी सैनी, बानसूर के चेयरमैन गिर्राज सैनी सहित पार्षद अध्यक्ष निरंजन लाल ठेकेदार, सुरेश सैनी पत्रकार, गिर्राज सैनी, मुकेश सैनी, श्रीराम सैनी एवं गणेश सैनी का अभिनंदन किया गया।
महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के लोगों का जनप्रतिनिधि के रूप में आगे आना समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र के विकास के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद लोगों के हित में भी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
20 नवंबर को होगा 7वां सामूहिक विवाह सम्मेलन
अभिनंदन कार्यक्रम के साथ ही सैनी विकास संगठन रजि. के तत्वावधान में आगामी 20 नवंबर 2026, देवउठनी एकादशी को कोटपूतली में आयोजित होने वाले 7वें सामूहिक विवाह सम्मेलन के प्रचार-प्रसार को भी गति दी गई। महासभा के पदाधिकारियों ने समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन से जुड़ने और आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों से समाज में आपसी सहयोग, एकजुटता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। साथ ही विवाह समारोह में होने वाले अनावश्यक खर्च को कम करने की दिशा में भी यह पहल महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर साधुराम सैनी, महेश सैनी, बद्दीचंद सैनी, रामरतन ठेकेदार, देवी सहाय सैनी, रामस्वरूप रोलावण, गंगाराम सैनी, पप्पू बायलाण, योगेश सैनी, संजय दैया, दाताराम सैनी, रविन्द्र मोदी, सुरेश बागड़ी, विक्की सैनी, आनंद दुवारिया एवं प्रमोद दहिया सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment