Top News

हरसोली कांग्रेस कार्यालय में गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

हरसोली। कांग्रेस कार्यालय हरसोली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में गांधीजी के सत्य, अहिंसा, सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया गया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश को स्वतंत्रता की राह दिखाई। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी हैं। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गांधीजी के बताए सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने तथा उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर महात्मा गांधी के आदर्शों और राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष दीपक चौधरी, रविकांत जोशी, शैतान सिंह, बंटी जोशी, अनिल रोहिल्ला, प्रदीप चौधरी, विकास सोनी, धर्मेंद्र, रामनिवास, ईश्वर सिंह सहित अन्य सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post