Top News

अलवर नगर निगम में ‘पतिराज’ की चर्चा, महापौर के पति की सक्रियता पर उठे सवाल

अलवर। अलवर नगर निगम में महापौर सुमनलता अग्रवाल के पति एवं पूर्व सभापति अजय अग्रवाल की निगम के कामकाज में सक्रियता को लेकर इन दिनों चर्चा तेज है। हाल ही में निगम कार्यालय में पार्षदों ने अपनी वार्ड संबंधी समस्याएं अजय अग्रवाल के सामने रखीं। इसके बाद उन्होंने बिजली और सफाई से जुड़े अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

इससे पहले सफाई कर्मचारियों के साथ हुई बातचीत का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें अजय अग्रवाल कर्मचारियों से संवाद करते और नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया को लेकर आश्वासन देते नजर आए। इस घटनाक्रम के बाद सवाल उठ रहा है कि निर्वाचित महापौर के पति की निगम के प्रशासनिक कामकाज में भूमिका किस सीमा तक होनी चाहिए।

इसी सक्रियता को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में ‘पतिराज’ शब्द चर्चा में आया है। हालांकि, ‘पतिराज’ कोई आधिकारिक पद नहीं है, बल्कि महापौर के पति की सक्रिय भूमिका को लेकर इस्तेमाल किया जा रहा एक व्यंग्यात्मक संबोधन है।

Post a Comment

Previous Post Next Post