Top News

मुण्डावर: पंचायत आरक्षण लॉटरी के दौरान अव्यवस्थाओं के आरोप, छोटे कोर्ट रूम में कराई प्रक्रिया

मुण्डावर उपखंड मुख्यालय पर पंचायत आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लॉटरी प्रक्रिया के लिए उपखंड कार्यालय के छोटे कोर्ट रूम का उपयोग किए जाने से मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और मीडियाकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

कमरा छोटा होने के कारण बड़ी संख्या में लोग गेट के बाहर तक खड़े नजर आए। वहीं, कवरेज के लिए पहुंचे मीडियाकर्मियों के बैठने और काम करने के लिए भी पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि उपखंड मुख्यालय परिसर में अंबेडकर भवन और पंचायत समिति भवन जैसे पर्याप्त स्थान उपलब्ध हैं, इसके बावजूद लॉटरी प्रक्रिया छोटे कमरे में आयोजित की गई। इससे प्रक्रिया के दौरान भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बनी रही।

लोगों ने प्रशासन से भविष्य में ऐसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं के लिए पर्याप्त क्षमता वाले स्थान का चयन करने तथा जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और मीडिया के लिए उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की।

Post a Comment

Previous Post Next Post