मुंडावर। राजकीय महाविद्यालय मुंडावर में 5 सितंबर 2026 को एनएसएस इकाई के तत्वावधान में शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम अधिकारी श्री नूरजमा खां ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए जीवन एवं समाज के निर्माण में शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा विद्यार्थी के व्यक्तित्व निर्माण के साथ-साथ उसके आदर्शों और भविष्य की दिशा तय करने में सकारात्मक भूमिका निभाती है।
प्रो. ओम प्रकाश अलवरिया ने पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन-दर्शन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान से विद्यार्थियों को अवगत करवाया।
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार शर्मा, प्रो. पवन कुमार, प्रो. सतीश कुमार वर्मा, दिनेश भूटानी एवं श्रीमती सीमा सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Tags
मुण्डावर
