मजदूरों के हक और प्रशासनिक सहायता को लेकर कार्यशाला, संगठन का विस्तार

कोटकासिम। मजदूर विकास फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को सुबह 11 बजे रेवाड़ी रोड स्थित बाबा होटल, कोटकासिम में संगठन के पदाधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मजदूर, किसान एवं जरूरतमंद लोगों को प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई।

संस्थापक ताराचन्द खोयड़ावाल ने कहा कि जानकारी के अभाव में आमजन और मजदूरों के कई काम समय पर नहीं हो पाते। ऐसे में संगठन के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे पीड़ित लोगों को सरकारी प्रक्रियाओं की सही जानकारी देकर उनकी समस्याओं के समाधान तक साथ खड़े रहें।

कार्यशाला में राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 पर शिकायत दर्ज करने, शिकायत का फीडबैक लेने तथा निस्तारण तक प्रभावी फॉलोअप करने की जानकारी दी गई। साथ ही RTI के माध्यम से प्रशासनिक जानकारी प्राप्त कर जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

इस दौरान संगठन विस्तार करते हुए दीपक कुमार को प्रवक्ता, संजय कुमार यादव को जिला सचिव, रमेश चन्द को ब्लॉक अध्यक्ष, उदित नारायण को ब्लॉक सचिव कोटकासिम तथा रेखा शर्मा को महिला प्रकोष्ठ कोटकासिम की जिम्मेदारी सौंपी गई।

संस्थापक ताराचन्द खोयड़ावाल ने आगामी समय में खैरथल-तिजारा जिले में श्रम विभाग का कार्यालय स्थापित कराने और नियमित रूप से कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर सांकेतिक आंदोलन का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान संगठन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करेगा।

उन्होंने कहा, “मजदूरों को अपने अधिकारों के लिए किसी के सामने गिड़गिड़ाना न पड़े, इसके लिए संगठन उन्हें उनके अधिकारों और सरकारी व्यवस्थाओं की जानकारी देगा। मजदूरों का हक दिलाने के लिए संगठन लगातार आवाज उठाएगा और जरूरत पड़ने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन भी करेगा।”

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post