प्रथम सत्र में खंड पालक मुकेश तिवारी ने संगठन की रीति-नीति पर चर्चा की। प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के परामर्श से खंड के प्रमुख दायित्वों की घोषणा की गई। नंदराम जाट को खंड अध्यक्ष, कृष्ण कुमार कौशिक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जगदीश यादव को मंत्री, निर्मला बाई को महिला उपाध्यक्ष, रामवीर मेघवाल को कोषाध्यक्ष तथा ईश्वर सिंह प्रजापत को पुरुष उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
द्वितीय सत्र में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मनीष यादव को महिला मंत्री, प्रवीण कुमार यादव को प्रधानाचार्य प्रतिनिधि, वीरेंद्र सिंह जाट को वरिष्ठ अध्यापक सदस्य, विजय कुमार सैन को अध्यापक सदस्य, विजय कुमार जांगिड़ को व्याख्याता सदस्य, प्रमोद कुमार को शारीरिक शिक्षक सदस्य, अंजू कुमारी को महिला शिक्षा शिक्षक सदस्य, रामनिवास यादव को सेवानिवृत्त शिक्षक सदस्य, भुवनेश कुमार यादव को प्रबोधक सदस्य, बिंटू चौधरी को कंप्यूटर शिक्षक तथा पूर्ण सिंह शेखावत को पंचायत शिक्षक सदस्य मनोनीत किया गया।
इसके अलावा योगेश कुमार यादव, राकेश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार सैनी, अनिल कुमार, केशव दयाल प्रजापत, सुरेश कुमार, जोगिंदर सिंह, सुनील कुमार, कमल शर्मा, उदयभान यादव, महेंद्र कुमार गोठवाल एवं सुधीर कुमार यादव को जिला साधारण सभा सदस्य मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री राजेंद्र जाट ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। नवमनोनीत कार्यकारिणी का माला पहनाकर एवं संगठन का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। बैठक में जिला महिला सचिव मनीषा चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
