खैरथल-तिजारा, 26 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को स्वतंत्र और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्य में उपयोग होने वाली ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन बुधवार को जिला कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में संपन्न हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश , उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपाल जाट, विभिन्न पॉलीटिकल पार्टी के प्रतिनिधि की मौजूदगी में जिले के 251 मतदान केंद्रों– भिवाड़ी, तिजारा, खैरतल नगर परिषद एवं कोटकासिम, किशनगढ़बास, मुंडावर, टपूकड़ा नगर पालिका के मतदान केंद्रो के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ईवीएम के प्रथम रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को रेंडमाइजेशन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की जिज्ञासाओं का भी जवाब दिया। इस अवसर पर जिला रजिस्ट्रीकरण अधिकारी किशनगढ़ बास सत्यवीर सिंह, जिला रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मुंडावर सृष्टि जैन, जिला रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कोटकासिम संजीव कुमार वर्मा, जिला रजिस्ट्रीकरण अधिकारी टपूकड़ा कृष्ण यादव, जिला रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तिजारा, निर्वाचन शाखा से जगदीश, गुरुदत्त शर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
