कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंजू यादव, डॉ. रचना यादव एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। संस्था की ओर से श्रीमती जागृति देवी (डायरेक्टर), श्री हुकमचंद मीणा (डायरेक्टर), श्री राहुल जांगिड़ (State Coordinator), निक्की सांखला, नवीन यादव, करीना राजपूत एवं अनामिका सैनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
अतिथियों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इंटर्नशिप केवल प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता एवं व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने छात्राओं द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्था के निदेशक श्री हुकमचंद मीणा ने बताया कि इंटर्नशिप के दौरान छात्राओं ने अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया, जिसके लिए उन्हें गोल्ड मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों को पहचान प्रदान करना है।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा ऐसे आयोजन निरंतर आयोजित करने पर बल दिया।

