मेघवाल समाज की एकता और मजबूती के लिए सदस्यता अभियान तेज

खैरथल-तिजारा। मेघवाल विकास समिति जिला खैरथल-तिजारा द्वारा समाज को संगठित, शिक्षित एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान को गति दी जा रही है। समिति ने समाज के प्रत्येक परिवार से अपील की है कि वे मात्र ₹500 की आजीवन सदस्यता लेकर संगठन से जुड़ें और समाज की ताकत को बढ़ाएं।
समिति का कहना है कि मजबूत संगठन ही समाज के सम्मान, अधिकार और विकास की सबसे बड़ी ताकत है। सदस्यता लेने वाले सभी साथियों को विधिवत रसीद प्रदान की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन भुगतान कर व्हाट्सएप के माध्यम से रसीद प्राप्त कर सकते हैं या मुंडावर तहसील के पीछे स्थित कार्यालय में संपर्क कर सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
समिति ने समाज के युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों से बढ़-चढ़कर सदस्यता अभियान में भाग लेने तथा अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया है।
संपर्क: 9694392762
किशनलाल सांवरिया
जिला उपाध्यक्ष
युवा मेघवाल विकास समिति
जिला खैरथल-तिजारा

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post