स्वनिधि महोत्सव शिविर में 13 लाभार्थियों को स्वीकृत हुए ऋण

खैरथल-तिजारा, 03 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर परिषद खैरथल द्वारा 1 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित किए जा रहे विशेष अभियान स्वनिधि महोत्सव, लोक कल्याण मेला एवं स्वनिधि कैम्प के तहत बुधवार को नगर परिषद सभागार में शिविर का आयोजन किया गया।

आयुक्त मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को बैंक प्रतिनिधियों के माध्यम से पीएम-स्वनिधि योजना के लंबित आवेदनों का मौके पर निस्तारण कर पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को आयोजित शिविर में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा 13 लाभार्थियों को 15-15 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत कर लाभान्वित किया गया।

शिविर में लीड बैंक प्रबंधक एच.एन. मीणा सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि जितेन्द्र ठाकुर, मनोज निमेश, खेमचंद वर्मा, हिमांशु एवं टिंकु सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा नगर परिषद के सहायक अभियंता भूपेन्द्र गुर्जर, कनिष्ठ अभियंता मोतीलाल वर्मा, चौखमदत्त शर्मा, राजेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि विशेष अभियान के माध्यम से रेहड़ी-पटरी एवं लघु व्यवसाय से जुड़े पात्र हितग्राहियों को पीएम-स्वनिधि योजना का लाभ दिलाकर उन्हें स्वरोजगार के लिए आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post