सिहाली खुर्द विद्यालय में 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविर का समापन, विद्यार्थियों को समाज सेवा व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविर का हुआ समापन

सिहाली खुर्द। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिहाली खुर्द में दिनांक 31 मई 2026 को आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

शिविर प्रभारी श्री महेन्द्र सिंह (अध्यापक) ने बताया कि शिविर में कुल 22 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सहयोग एवं जिम्मेदारी की भावना का विकास करती है तथा उन्हें समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराती है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पूर्णसिंह खण्डेलवाल ने कहा कि युवाओं की समाज एवं राष्ट्र के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए।

शिविर में निधि, पायल, सपना, अंजू, काजल, वर्षा, खुशी, नव्या, प्रिया, प्रीति, अरुण, बजरंग, भूपेन्द्र, कपिल, नवदीप, नव्यांश, सचिन सहित अन्य विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने