राष्ट्रीय दिव्यांगजन पुरस्कार हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

खैरथल-तिजारा, 1 जून। दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं समाज में उनकी सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 03 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय दिव्यांगजन पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के D.O. No. Y-11020/15/2026-NA दिनांक 20.05.2026 एवं अतिरिक्त निदेशक, निदेशालय विशेष योग्यजन, जयपुर के पत्रांक 1260-61 दिनांक 27.06.2026 के अनुसार उत्कृष्ट दिव्यांगजन, व्यक्तियों एवं संस्थाओं को, जो दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं, राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रीय दिव्यांगजन पुरस्कारों के लिए आवेदन/नामांकन केवल ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक एवं संस्थाएं गृह मंत्रालय द्वारा डिजाइन किए गए संरक्षित केंद्रीकृत पोर्टल www.awars.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन नामांकन/आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है तथा आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए दिशानिर्देशों को दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दृष्टि से सरल एवं तर्कसंगत बनाया गया है। संबंधित दिशा-निर्देश दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग की वेबसाइट www.depwd.gov.in पर उपलब्ध हैं। विभाग ने पात्र दिव्यांगजन, व्यक्ति एवं संस्थाओं से समयावधि में ऑनलाइन आवेदन/नामांकन करने की अपील की है।



Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post