वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिलेभर में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता गतिविधियों में उमड़ा जनसहभाग


खैरथल-तिजारा,
26 मई। राज्य सरकार द्वारा संचालित “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026” के अंतर्गत मंगलवार को जिलेभर की ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत आमजन में जल संरक्षण एवं जनभागीदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत स्तर पर जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं।

अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायतों में महिलाओं द्वारा जलाशय/वृक्ष पूजन कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं गांवों के अमृत सरोवर कार्यों का अवलोकन एवं संबंधित गतिविधियां आयोजित की गईं। ग्रामीणों द्वारा जल संरक्षण का संकल्प लिया गया तथा जल बचाने एवं वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में नुक्कड़ नाटक, जल संरक्षण संकल्प, पौधारोपण की पूर्व तैयारियां, जल संरक्षण संरचनाओं का अवलोकन, अमृत सरोवर एवं जल संग्रहण कार्यों का निरीक्षण सहित अनेक गतिविधियां आयोजित की गईं। इसके साथ ही हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

अभियान के दौरान मनरेगा एवं वीबीजी रामजी योजना अंतर्गत जल संरक्षण कार्यों को गति देने तथा अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


*27 में को आयोजित किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम*

27 मई को धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों, भामाशाहों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ जल संरक्षण विषय पर संगोष्ठियों का आयोजन होगा। स्थानीय गौशालाओं एवं पशु चिकित्सालयों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिला सचिवालय से प्रातः 8:15 बजे मीडिया को जल संरक्षण कार्यों का फील्ड भ्रमण करवाया जाएगा।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post