खैरथल-तिजारा, 25 सितंबर। 132 केवी जीएसएस खैरथल एवं 220 केवी जीएसएस किशनगढ़ बास पर आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते 26 सितंबर को खैरथल-तिजारा क्षेत्र के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
132 केवी जीएसएस खैरथल पर मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 6:30 बजे से 10:00 बजे तक जीएसएस खैरथल से निकलने वाले सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इसके चलते सम्पूर्ण खैरथल शहर, रीको एरिया तथा वल्लभ्ग्राम जीएसएस से निकलने वाले फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसी प्रकार 220 केवी जीएसएस किशनगढ़ बास पर रख-रखाव कार्य के चलते सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक यहां से निकलने वाले सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इससे नूर नगर जीएसएस, इस्माइलपुर जीएसएस एवं राता खुर्द जीएसएस से निकलने वाले सभी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत निगम ने आमजन से निर्धारित समय के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से करने की अपील की है। यह जानकारी निगम के सहायक अभियंता श्री दिनेश भड़ाना ने दी।
.jpeg)
Post a Comment