मूसाखेड़ा में रात्रि चौपाल आयोजित, 21 परिवादों में से 5 का मौके पर निस्तारण

खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़ बास उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुसाखेड़ा स्थित अटल सेवा केंद्र में मंगलवार को उपखंड अधिकारी श्री सत्यवीर सिंह की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल एवं रात्रि विश्राम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

रात्रि चौपाल में कुल 21 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से 5 परिवादों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। प्राप्त परिवादों में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 7, राजस्व विभाग के 3, पशुपालन विभाग के 4, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के 3, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का 1, पेंशन संबंधी 1, जेवीवीएनएल का 1 तथा सांख्यिकी विभाग का 1 परिवाद शामिल रहा।

उपखंड अधिकारी श्री सत्यवीर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष परिवादों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कर आमजन को राहत प्रदान की जाए।

कार्यक्रम में तहसीलदार किशनगढ़ बास श्री अभिषेक यादव, नायब तहसीलदार श्री हिमांशु मीणा, सहायक विकास अधिकारी श्री राधे श्याम वर्मा एवं श्री पूरणमल जाटव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता श्री शक्ति सिंह, जेवीवीएनएल के सहायक अभियंता श्री अनीश सिन्हा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता श्री अनिल यादव, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री आशीष यादव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कनिष्ठ लेखाकार श्री अमित चौधरी सहित अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post