Top News

गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र अलवर में गृह रक्षा स्वयंसेवकों के दस्तावेज सत्यापन हेतु सूचना जारी

खैरथल-तिजारा, 26 मई। गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र अलवर (जिला खैरथल-तिजारा व कोटपूतली-बहरोड़ सहित) में गृह रक्षा स्वयंसेवकों की 322 पदो के लिये भर्ती हेतु नवीन नामांकन प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक परेड ग्राउंड पुलिस लाइन, अलवर में आयोजित की गई थी।
उक्त नामांकन प्रक्रिया में चयनित/आरक्षित अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि वे दिनांक 30 एवं 31 मई 2026 को प्रातः 7:00 बजे से 10:00 बजे तक कार्यालय कमाण्डेंट, महल चौक, एसबीआई बैंक के निकट, अलवर में उपस्थित होकर अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाएं तथा दस्तावेजों की एक-एक फोटो प्रति कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कराएं।
कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि दस्तावेज सत्यापन हेतु अलवर आने-जाने पर किसी भी प्रकार का टी.ए./डी.ए. अथवा अन्य भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के संबंधित अधिकारियों/कार्मिकों से संपर्क किया जा सकता है।
संपर्क अधिकारी:
श्री जसवंत सिंह, कम्पनी कमाण्डर – 9929018022
श्री रामशरण, कम्पनी कमाण्डर – 9784489258
श्री मुरारी लाल गुप्ता, प्लाटून कमाण्डर – 7014208778
श्री देवेंद्र सिंह, आरसी – 8949888368
सुश्री मनीषा सैनी, आरसी – 7878403904

Post a Comment

Previous Post Next Post