राष्ट्रीय किसान महासभा के जिला अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) बनने पर मेघवाल समाज ने किया सम्मान

खैरथल-तिजारा। राष्ट्रीय किसान महासभा के जिला अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) खैरथल-तिजारा नियुक्त होने पर एडवोकेट केशव सिरोहीवाल का मेघवाल समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। समाज की ओर से उन्हें साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मेघवाल समाज के जिला अध्यक्ष बनवारीलाल, उपाध्यक्ष शामलाल सहित हरिसिंह, राधेश्याम, किशनलाल, रतनलाल, सूरजभान, जयसिंह, एडवोकेट मुकेश सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। एडवोकेट केशव सिरोहीवाल ने समस्त मेघवाल समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे किसानों और समाज के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post