खैरथल-तिजारा: सड़क, सीवर, नाली, रोड लाइट और आवासीय पट्टों का मुद्दा उठाया; अब देखना होगा नगर परिषद कितनी गंभीरता से करती है विकास कार्य।
नगर परिषद की पहली बोर्ड बैठक में ही वार्ड नंबर 03 के पार्षद रामधन ने सक्रियता दिखाते हुए अपने वार्ड के विकास से जुड़ी आठ प्रमुख मांगें लिखित रूप में प्रशासन के सामने रखीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं का समाधान और आमजन को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
पार्षद रामधन ने निम्नलिखित मांगें रखीं—
- साहुन के घर से चौकी तक सड़क निर्माण करवाया जाए।
- रामपाल गुर्जर के घर से घीसाराम के तिबारे तक सीवर लाइन डाली जाए।
- वार्ड 03 के पात्र निवासियों को नियमानुसार आवासीय पट्टे जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर पट्टे दिए जाएं।
- सरकारी स्कूल के खेल मैदान में सिंगल फेज बोरिंग लगवाई जाए।
- पूरे वार्ड में नालियों की सफाई एवं क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत करवाई जाए।
- वार्ड में पर्याप्त रोड लाइट की व्यवस्था की जाए।
- इंदर के घर से छाजूराम के घर की ओर नाली निर्माण करवाया जाए।
- खैरथल मुख्य मार्ग पर दुर्घटनाओं की आशंका कम करने के लिए अनावश्यक पेड़ों की कटाई एवं छंगाई करवाई जाए।
अब शासन-प्रशासन की परीक्षा!
गौरतलब है कि वार्ड नंबर 03 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। ऐसे में वार्ड के विकास और बुनियादी सुविधाओं को लेकर पार्षद रामधन की पहली ही बैठक में दिखाई गई सक्रियता महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जनता की समस्याओं को लिखित रूप में उठाया है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि नगर परिषद प्रशासन इन मांगों पर कितनी गंभीरता दिखाता है? क्या वार्ड 03 को सड़क, सीवर, पानी, सफाई और रोशनी जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी या ये मांगें भी सरकारी फाइलों तक सीमित रह जाएंगी? आने वाला समय बताएगा कि शासन-प्रशासन वार्ड के विकास के प्रति कितनी जिम्मेदारी निभाता है।

Post a Comment