टपूकड़ा तहसील के मसीत गांव में नए टोल प्लाजा निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण पर जनसुनवाई 10 फरवरी को

टपूकड़ा तहसील के मसीत गांव में नए टोल प्लाजा निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण पर जनसुनवाई 10 फरवरी को
खैरथल-तिजारा, 5 फरवरी। राज्य सरकार द्वारा भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 के तहत सार्वजनिक प्रयोजनार्थ सार्वजनिक निर्माण विभाग, खण्ड तिजारा द्वारा भिवाड़ी सड़क (एसएच-25) पर स्थित टोल नाके की शिफ्टिंग प्रस्तावित है। इसके लिए टपूकड़ा तहसील के मसीत गांव में नए टोल प्लाजा का निर्माण किया जाना है, जिसके क्रम में प्रभावित क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

उपखंड अधिकारी लाखन सिंह गुर्जर ने बताया कि इस संबंध में राजस्थान राजपत्र विशेषांक दिनांक 30 जनवरी 2026 के अनुसार भूमि अर्जन से पूर्व सामाजिक प्रभाव आकलन (एसआईए) कराया जाना प्रावधानित है। इसी कड़ी में प्रभावित गांवों के नागरिकों से सुझाव एवं आपत्तियां प्राप्त करने के उद्देश्य से जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

उपखंड अधिकारी टपूकड़ा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मसीत गांव, तहसील टपूकड़ा में जनसुनवाई 10 फरवरी 2026 को दोपहर 12:00 बजे अटल सेवा केन्द्र पर आयोजित होगी। उन्होंने सभी संभावित प्रभावित व्यक्तियों से बैठक में उपस्थित होकर अपने विचार और सुझाव देने की अपील की है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने