महिला अधिकारिता विभाग ने किया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

महिला अधिकारिता विभाग ने किया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन
किशनगढ़ बास, महिला अधिकारिता विभाग द्वारा किशनगढ़ बास ब्लॉक की ग्राम पंचायत दोंगड़ा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना रहा।

ग्राम साथिन सुषमा ने जानकारी देते हुए बताया कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया गया। साथ ही सरकार की लाड़ो योजना की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य हरि सिंह चौधरी, सरपंच गफ्फार खान सहित शिक्षकगण, कार्यकर्ता कमलेश, कमला, संगीता, आशा सहयोगिनी अनिता, माया, एएनएम प्रभा एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने का संकल्प लिया।

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post