लोकसभा में विपक्ष की आवाज़ दबाने का आरोप, टीकाराम जूली बोले— यह लोकतंत्र नहीं, तानाशाही है

लोकसभा में विपक्ष की आवाज़ दबाने का आरोप, टीकाराम जूली बोले— यह लोकतंत्र नहीं, तानाशाही है
न्यूज़ रिपोर्ट:राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आज लोकसभा में हुई घटनाओं को अत्यंत निंदनीय बताते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे की पुस्तक के प्रकाशन को रोकने के लिए सरकार ने हरसंभव प्रयास किए और अब जब पुस्तक के अंश सामने आकर तथाकथित राष्ट्रवाद की सच्चाई उजागर कर रहे हैं, तो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आवाज़ दबाई जा रही है।

टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार अपनी अक्षमता और विफलताओं से इतनी भयभीत है कि राहुल गांधी को बोलने से रोकने के लिए वरिष्ठतम कैबिनेट मंत्रियों को आगे कर दिया गया। लोकसभा में कार्य संचालन के नियमों की जानबूझकर गलत व्याख्या कर सरकार देश को चीन के साथ हुए संघर्ष और हिमालयी भूलों की सच्चाई से वंचित कर रही है।

उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि यह व्यवहार लोकतंत्र नहीं बल्कि तानाशाही है, जिसे उन्होंने “हिटलरशाही” करार दिया। टीकाराम जूली ने कहा कि जनता सच जानना चाहती है और विपक्ष की आवाज़ दबाकर सरकार सच्चाई को हमेशा नहीं छिपा सकती।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post