बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने पिछली जनसुनवाई में आए परिवादों की समीक्षा, बिजली, पानी सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं की सूचारू रूप से आपूर्ति, केंद्र की विभागीय फ्लैगशिप योजना एवं समीक्षा बैठकों की अनुपालना रिपोर्ट, सम्पर्क पोर्टल की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को सरकार की योजनाओं का आईईसी गतिविधियों के माध्यम से प्रचार प्रसार करने के निर्देश भी दिए, ताकि पात्र लाभार्थी लाभान्वित हो सके।
जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में उन्होंने जिले में स्वीकृत जल योजनाओ एवं प्रस्तावित जल योजनाओ की प्रगति के सम्बन्ध मे चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्वीकृत जल योजनाओं की निविदा एवं कार्य प्रगति की स्थिती की जानकारी प्राप्त की।
अधीक्षण अभियंता धर्मवीर सिहं ने बताया कि जल जीवन मिशन में स्वीकृत 543 ग्रामों में से 504 ग्रामो ( 129764 जल कनेक्शन) के कार्यादेश के तहत 94858 जल कनेक्शन जारी किये जा चुके है। स्वीकृत 543 ग्रामों में 504 ग्रामों के कार्यादेश जारी, 39 ग्राम नान- फिजिबल/ शहरी हो गए है। जारी कार्यादेशो में से 257 ग्रामों की योजनाओं 100 प्रतिशत जल कनेक्शन कर, 93 ग्रामो की योजना ग्राम पंचायतों को हस्तारित की जा चुकी है।
जल जीवन मिशन के 317 ग्रामों का कार्य भौतिकरूप से पूर्ण कर 219 ग्राम हर घर जल रिपोर्ट एव 57 ग्राम हर घर जल प्रमाणित किये जा चुके है, 93 ग्रामो की योजना ग्राम पचायतों को हस्तानान्तरित किए गए। जिस पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने प्रगति बढाने हेतू निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि अमृत 2.0 के अंतर्गत शहरी योजना टपूकड़ा एवं NCR परियोजना के अंतर्गत शहर खैरथल का कार्य प्रगति पर है। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
जिला स्तरीय आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना समिति की बैठक के दौरान सहायक निदेशक आयुर्वेद विभाग अजीत बालयाण ने बताया कि आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना का प्रमुख उद्देश्य जन भागीदारी आधारित स्वास्थ्य सेवाओं के परिप्रेक्ष्य में पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के द्वारा स्वास्थ्य संवर्धन करना तथा समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं स्वस्थ जीवन शैली विकसित करना है। आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत जिले की चिन्हित 5 ग्राम पंचायत में से जी ग्राम पंचायत के द्वारा 18 सूचकांकों की पूर्ण पालन की जाएगी उसे ग्राम पंचायत को 11 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दि जाएगी। इस पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने संबंधित सभी विभागों को सभी 18 सूचकांकों पर कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल, अभियंता पीएचईडी धर्मवीर यादव, अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग ओमप्रकाश किराड, उपनिदेशक पशुपालन विभाग हवा सिंह जाट, सहायक अभियंता बिजली विभाग दिनेश भड़ाना, एसीएफ वन विभाग संजय चौधरी, पुलिस, राजीविका, बिजली, कृषि, वन, शिक्षा, सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
