राष्ट्रीय किसान महासभा ने अधिवक्ता केशव सिरोहीवाल को जिला अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) खैरथल-तिजारा नियुक्त किया

खैरथल-तिजारा। राष्ट्रीय किसान महासभा के संगठनात्मक विस्तार के तहत अधिवक्ता केशव सिरोहीवाल को जिला अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) खैरथल-तिजारा नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) श्री रामावतार चौधरी की अनुशंसा पर तथा राष्ट्रीय संयोजक श्री बनवारी लाल कुड़ी की सहमति से की गई।  नियुक्ति पर अधिवक्ता केशव सिरोहीवाल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ किसानों के अधिकारों की रक्षा हेतु विधिक रूप से संघर्ष करने का अवसर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे किसानों की समस्याओं, भूमि विवाद, मुआवजा, फसल बीमा एवं अन्य कानूनी विषयों पर मजबूती से आवाज उठाएंगे।  संगठन पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में विधि प्रकोष्ठ किसानों को न्याय दिलाने में प्रभावी भूमिका निभाएगा तथा राष्ट्रीय किसान महासभा को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगा।
खैरथल-तिजारा, राष्ट्रीय किसान महासभा के संगठनात्मक विस्तार के तहत अधिवक्ता केशव सिरोहीवाल को जिला अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) खैरथल-तिजारा नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) श्री रामावतार चौधरी की अनुशंसा पर तथा राष्ट्रीय संयोजक श्री बनवारी लाल कुड़ी की सहमति से की गई।

नियुक्ति पर अधिवक्ता केशव सिरोहीवाल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ किसानों के अधिकारों की रक्षा हेतु विधिक रूप से संघर्ष करने का अवसर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे किसानों की समस्याओं, भूमि विवाद, मुआवजा, फसल बीमा एवं अन्य कानूनी विषयों पर मजबूती से आवाज उठाएंगे।

संगठन पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में विधि प्रकोष्ठ किसानों को न्याय दिलाने में प्रभावी भूमिका निभाएगा तथा राष्ट्रीय किसान महासभा को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post