किसान महापंचायत द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

किसान महापंचायत द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
खैरथल तिजारा, किसान महापंचायत द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।इस अवसर पर संत रविदास जी के जीवन, विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का मार्ग दिखाया।
किसान महापंचायत युवा अध्यक्ष कृष्ण चौधरी ने कहा,

“संत रविदास जी का जीवन हमें जाति-भेद से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।”

वहीं तरुण जाट ने अपने संबोधन में कहा,

“यदि हम संत रविदास जी के विचारों को अपने जीवन में उतार लें, तो समाज में आपसी सौहार्द और समरसता स्वतः स्थापित हो सकती है।”

नीरज जरवाल ने कहा,

“किसान महापंचायत संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगी।”

किसान महापंचायत ने संत रविदास जी के विचारों को अपनाने और उन्हें जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर किसान महापंचायत युवा अध्यक्ष कृष्ण चौधरी सहित तरुण जाट, नीरज जरवाल, प्रथम डाटा, राहुल कौशिक, कपिल, पवन, हेमंत गुर्जर, सोनू, तनुज, ऋषि, संजय, सतीश, ऋतिक, हिमांशु, हेमंत एवं सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post