मुण्डावर: 52 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, NDPS में कार्रवाई

मुण्डावर: 52 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, NDPS में कार्रवाई
मुण्डावर। खैरथल-तिजारा, थाना मुण्डावर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सौरब उर्फ छोटू पुत्र मुकुट जांगिड (उम्र 26 वर्ष), निवासी सागर मोहल्ला मुण्डावर को 52 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी को कर्म विद्या मंदिर के पास भेड़ंटा चौराहा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के दौरान पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 52 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है तथा आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लाया था और किन लोगों को सप्लाई करने वाला था।

मुण्डावर पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post