-->

250 साल पुरानी ‘उमराव धर्मशाला’ अब बनेगी कौशल और रोज़गार का केंद्र, अमित यादव IAS ने किया उद्घाटन

250 साल पुरानी ‘उमराव धर्मशाला’ अब बनेगी कौशल और रोज़गार का केंद्र, अमित यादव IAS ने किया उद्घाटन
खैरथल तिजारा  
उलाहेड़ी गाँव की लगभग 250 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक धरोहर ‘उमराव धर्मशाला’ ने आज एक नए युग में प्रवेश किया। नवनिर्मित एवं पुनर्संवर्धित परिसर का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री अमित यादव (IAS, पूर्व सचिव, भारत सरकार) के कर-कमलों द्वारा विधिवत रूप से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पूर्व IAS अधिकारी श्री गणपत राम यादव ने धर्मशाला परिसर को सामाजिक उत्थान के उद्देश्य से ‘टैलेंट इंडिया फाउंडेशन’ को समर्पित किया। अब इस ऐतिहासिक परिसर में कौशल विकास केंद्र (Skill Development Center) एवं रोज़गार उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

फाउंडेशन के माध्यम से ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को तकनीकी व व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण,
स्थानीय स्तर पर रोज़गार के अवसर,
और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने इस पहल को “विरासत से विकास” की सशक्त मिसाल बताया। एक समय जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी यह हवेली अब समाज के सशक्तिकरण का केंद्र बनने जा रही है, जो पूर्वजों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री अमित यादव ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण भारत के लिए प्रेरणादायी कदम बताया।

यह सूचना सतवीर यादव ने दी।



Post a Comment

और नया पुराने