भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था और एक समावेशी समाज के नवनिर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : अभिनव शर्मा

भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था और एक समावेशी समाज के नवनिर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : अभिनव शर्मा
मुंडावर उपखंड स्थित इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान और कार्यक्रम प्रभारी शिक्षाविद अभिनव शर्मा के निर्देशन में भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था और समावेशी समाज के नवनिर्माण में महिलाओं की उल्लेखनीय भूमिका विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कॉलेज प्राचार्य शिक्षाविद एवं गांधीवादी विचारक डॉ. डी. आर. शर्मा ने कहा कि भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में समावेशी और समतापरक समाज के नवनिर्माण में महिलाओं की उल्लेखनीय भूमिका होती है। इतिहास इस बात का साक्षी है कि महिलाओं ने सदैव सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक क्षेत्र में अपनी सशक्त भूमिका का निर्वहन किया है। अभिनव शर्मा ने कहा कि महिलाओं के द्वारा सामाजिक न्याय और समानता के लिए प्राचीन काल से ही संघर्ष किया जाता रहा है, लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं को अपनी आवाज उठाने का अधिकार मिलना चाहिए, जिससे लोकतंत्र अधिक न्यायसंगत बन सके। महिलाओं के सशक्तिकरण से सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है, जिससे लोकतंत्र व्यापक स्तर पर मजबूत होता है। संगोष्ठी में अनेक छात्राओं और स्वयंसेविकाओं के द्वारा एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे गए। महाविद्यालय प्रबंध समिति के द्वारा इस अवसर पर प्रतिभावान छात्राओं को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post