नव वर्ष मिलन समारोह में किसानों के हक़ की लड़ाई का ऐलान: रामावतार चौधरी

नव वर्ष मिलन समारोह में किसानों के हक़ की लड़ाई का ऐलान: रामावतार चौधरी
मुंडावर |
राष्ट्रीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) रामावतार चौधरी की नियुक्ति के उपलक्ष्य में मुंडावर क्षेत्र के ग्राम नांगल उदिया में नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने डीजे बजाकर उनका भव्य स्वागत किया और गांव की चौपाल पर साफ़ा व मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए रामावतार चौधरी ने कहा कि राजनीतिक दल किसानों से केवल वादे करते हैं, लेकिन उनकी वास्तविक समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रखते। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय किसान महासभा किसानों के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी।

चौधरी ने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसानों की दुश्मन बनकर काम कर रही है। जब किसान की फसल तैयार होती है तो बाज़ार में दाम गिरा दिए जाते हैं, वहीं व्यापारियों के पास स्टॉक होते ही भाव आसमान छूने लगते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को अब किसी सरकार से उम्मीद रखने के बजाय अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिलेश कौशिक तथा विशिष्ट अतिथि राज सिंह चौधरी और कृष्ण चौधरी रहे।
इस अवसर पर सराय परगना अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, बीरेंद्र मास्टर, लखमी चौधरी, विक्रम यादव, जसवंत सिंह, बीर सिंह, माडू पंच, कर्ण फौजी, धर्मपाल शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post