राजस्थान पंचायत चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 15 अप्रैल 2026 तक होंगे चुनाव

राजस्थान पंचायत चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 15 अप्रैल 2026 तक होंगे चुनाव
नई दिल्ली/जयपुर,राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा और अहम फैसला सुनाया है। पंचायत सीमांकन से जुड़े मामलों में दायर सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए शीर्ष अदालत ने राज्य में पंचायत सीमांकन प्रक्रिया को अंतिम मंजूरी दे दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने सिंहानिया गांव सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों द्वारा दाखिल की गई विशेष अनुमति याचिकाएं (SLP) निरस्त कर दीं। कोर्ट के इस निर्णय के बाद राजस्थान में पंचायत चुनाव कराने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

अदालत के फैसले के अनुसार अब राज्य में पंचायत चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाने की अनुमति मिल गई है। जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव 15 अप्रैल 2026 तक संपन्न कराए जाएंगे।

इस फैसले को ग्रामीण लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से सीमांकन को लेकर चुनाव प्रक्रिया अटकी हुई थी। अब प्रदेश के लाखों ग्रामीण मतदाताओं को अपने जनप्रतिनिधि चुनने का अवसर मिलेगा।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने