शीतलहर के चलते कक्षा 5 तक अवकाश, कक्षा 6–12 का समय बदला

शीतलहर का असर: कक्षा 5 तक अवकाश
खैरथल-तिजारा, 5 जनवरी। जिले में जारी शीतलहर एवं कड़ाके की ठंड के प्रकोप को देखते हुए तथा मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी खैरथल-तिजारा के अनुरोध पर जिले में संचालित नर्सरी से कक्षा 05 तक के समस्त सरकारी एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में दिनांक 06 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। वहीं कक्षा 06 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय संचालन का समय परिवर्तित कर प्रातः 10.30 बजे से अपराह्न 03.00 बजे तक निर्धारित किया गया है। आदेशानुसार समस्त शिक्षकगण विद्यालय में पूर्व निर्धारित समयानुसार उपस्थित रहेंगे तथा सभी परीक्षाएं यथावत संचालित की जाएंगी।

जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, खैरथल-तिजारा डॉ. आर्तिका शुक्ला ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि जिले के सभी राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में इन आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित कराई जाए। आदेशों की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के अंतर्गत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने