बढ़ती सर्दी एवं शीतलहर को देखते हुए जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में नर्सरी से 5 वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का 10 जनवरी तक अवकाश घोषित

बढ़ती सर्दी एवं शीतलहर को देखते हुए जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में नर्सरी से 5 वीं  कक्षा तक के विद्यार्थियों का 10 जनवरी तक अवकाश घोषित
कक्षा 6 से 12 वीं तक की कक्षाएं प्रातः 10.30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक लगेगी

जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने जारी किये आदेश

अलवर, 5 जनवरी।जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने अवकाश ने शीतलहर एवं बढ़ती हुई सर्दी के दृष्टिगत अलवर जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में नर्सरी से 5 वीं  कक्षा तक के विद्यार्थियों का 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है तथा  कक्षा 6 से 12 वीं  की कक्षाएं प्रातः 10.30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक  लगाने के आदेश जारी किए है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के आधार पर जिले में शीतलहर एवं बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए यह आदेश जारी किये गए हैं। उक्त दिनांक पर अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए लागू रहेगा तथा समस्त स्टाफ के शिक्षक एवं कर्मचारी विद्यालय में उपस्थिति देना सुनिश्चित करेंगें। साथ ही परीक्षाएं भी यथावत संचालित होगी।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को जिले में राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में आदेशों की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए निर्देशित किया गया है। आदेशों की अवहेलना होने की स्थिति में संबंधित राजकीय अथवा गैर राजकीय विद्यालय के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने