शीतलहर के चलते खैरथल–तिजारा जिले में आंगनबाड़ी बच्चों को 4 दिन का अवकाश

शीतलहर के चलते खैरथल–तिजारा जिले में आंगनबाड़ी बच्चों को 4 दिन का अवकाश
खैरथल–तिजारा जिले में शीतलहर के बढ़ते प्रभाव और कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने अहम आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 03 से 06 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए 02 जनवरी 2026 से 05 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।

हालांकि इस दौरान सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत मानदेयकर्मी निर्धारित समय पर उपस्थित रहेंगे और केंद्र संचालन से जुड़ी सभी आवश्यक गतिविधियाँ पूर्व की तरह जारी रहेंगी।

प्रशासन ने यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने