इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय को स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय सम्मान

मुंडावर उपखण्ड स्थित इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट योगदान के लिए राजस्थान सरकार द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान जयपुर में आयोजित विश्व एड्स दिवस राज्य स्तरीय समारोह के दौरान प्रदान किया गया, कार्यक्रम में यह सम्मान रेड रिबन क्लब समन्वयक गरिमा भाटी एवं जॉइंट डायरेक्टर आईईसी डॉ. प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में प्रदान किया गया, महाविद्यालय की ओर से कार्यक्रम प्रभारी शिक्षाविद अभिनव शर्मा तथा महाविद्यालय प्राचार्य, शिक्षाविद एवं गांधीवादी विचारक डॉ. डी. आर. शर्मा ने सम्मान ग्रहण किया।
राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खिवंसर ने महाविद्यालय प्रबंधन समिति को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की।

इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी अभिनव शर्मा ने कहा कि “स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है”, और इसी संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए महाविद्यालय लगातार छात्राओं, स्वयंसेविकाओं और आमजन के मध्य स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, जनजागरूकता रैलियाँ, शिविर एवं कार्यशालाएँ आयोजित करता रहता है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post