जिले में SIR कार्यक्रम के तहत 98.25% डिजिटाइजेशन पूरा

खैरथल-तिजारा, 2 दिसंबर। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम 2025-26 के अंतर्गत जिले में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिला निर्वाचन विभाग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार सभी चरण समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा रहे हैं, ताकि अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। इसके बाद 4 नवंबर से 11 दिसंबर 2025 तक घर-घर मतदाता गणना की प्रक्रिया जारी है, जिसमें बूथ लेवल अधिकारी हर घर जाकर मतदाताओं के नामों का सत्यापन कर रहे हैं और नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण कर रहे हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला ने अपील करते हुए कहा कि सभी पात्र नागरिक अपने गणना प्रपत्र BLO को समय पर उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जिले में पात्र मतदाताओं को सूची में सम्मिलित करना है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 16 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।

जिले में डिजिटाइजेशन कार्य भी तेजी से प्रगति पर है। 2 दिसंबर को शाम 4 बजे तक जारी प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जिले में 98.25% डिजिटाइजेशन कार्य पूरा किया जा चुका है। अब तक 766012 गणना प्रपत्र ऑनलाइन किए जा चुके हैं, जो अभियान की सफलता को दर्शाता है। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। किशनगढ़ बास विधानसभा ने सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 99.90% प्रगति दर्ज की है और 261497 गणना प्रपत्र ऑनलाइन किए हैं। इसके बाद मुंडावर विधानसभा में 99.69% यानी 240635 फॉर्म ऑनलाइन किए गए हैं। तिजारा विधानसभा में 95.45% प्रगति के साथ 263880 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नागरिक अपने गणना प्रपत्र चुनाव आयोग की वेबसाइट के माध्यम से भी ऑनलाइन भर सकते हैं। इसके अतिरिक्त BLO और प्रशासनिक टीमें घर-घर जाकर नागरिकों को फॉर्म भरने में सहायता कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी पात्र नागरिक निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना गणना प्रपत्र जरूर भरें और सहयोग प्रदान करें।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post