विभिन्न विभागों द्वारा गुरुवार को ग्रेप के उल्लंघन पर कार्रवाई कर 69000 लगाया जुर्माना

विभिन्न विभागों द्वारा गुरुवार को ग्रेप के उल्लंघन पर कार्रवाई कर 69000  लगाया जुर्माना
खैरथल-तिजारा, 4 दिसम्बर। भिवाड़ी में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन, नगर परिषद, बीड़ा, रीको, आरएसपीसीबी, पीडब्ल्यूडी तथा अन्य विभागों ने संयुक्त रूप से व्यापक कार्रवाई की। विभिन्न विभागों द्वारा किए गए निरीक्षणों, चालानों और दंडात्मक कार्यवाहियों के माध्यम से गुरुवार को 69000 का जुर्माना लगाया गया तथा ग्रेप की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विभागों द्वारा सी एंड डी गतिविधियाँ (निर्माण एवं ध्वस्तीकरण गतिविधियाँ) कि साइट्स पर कुल 35 निरीक्षण किए गए, जिनमें 11 उल्लंघन पाए गए। कार्रवाई के दौरान पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, नगर परिषद और रीको द्वारा कुल 11 चालान जारी किए गए तथा 60000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। 

नगर परिषद भिवाड़ी द्वारा अवैध डंपिंग रोकने के लिए 4 निरीक्षण किए गए और 2 चालान जारी कर 1000 रुपये का दंड वसूला गया। इसके अतिरिक्त,नगर परिषद द्वारा कचरा जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए 7 निरीक्षण किए गए। इस दौरान 4 चालान जारी किए गए और 2000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।  परिवहन विभाग द्वारा 7 वाहनों पर प्रदूषण फैलाने के चलते चालान की कार्रवाई कर 6000 का चालान किया गया।

आरएसपीसीबी द्वारा 63 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया। मानकों का पालन न करने वाले 1 डीजी सेट को सील किया गया। 

सड़क धूल कम करने के लिए रिको, बीड़ा, नगर परिषद, हाउसिंग बोर्ड विभागों द्वारा 19 टैंकर एवं वॉटर स्प्रिंकलर तैनात किए गए। इसके साथ ही 4 MRSM मशीनें तैनात की गईं तथा कुल 66.5 किलोमीटर सड़क मार्ग का सफाई कार्य किया गया।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post