गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास साहिब खैरथल में श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया

गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास साहिब खैरथल में श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया

खैरथल। संवाददाता दीपचंद — आज पेट्रोल पंप के पास स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास साहिब में श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, वीर सिंह, कर्नेल सिंह, बादल सिंह सहित अनेक सेवादारों ने निष्ठा पूर्वक सेवा निभाई। गुरुवाणी के मधुर कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। संगत ने लंगर सेवा में भाग लेकर एकता, प्रेम और सेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव जी के उपदेशों पर अमल करने का संकल्प लिया और समाज में भाईचारा एवं मानवता की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post