खैरथल जिला मुख्यालय संघर्ष समिति के धरना-प्रदर्शन को 100 दिन पूरे — सद्बुद्धि यज्ञ व अन्नकूट का आयोजन

खैरथल, आज खैरथल जिला मुख्यालय संघर्ष समिति द्वारा चल रहे धरना-प्रदर्शन को 100 दिन पूरे होने पर सद्बुद्धि यज्ञ एवं अन्नकूट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय को खैरथल में ही रखने की मांग को लेकर सरकार को जगाने और चेताने के उद्देश्य से किया गया।

यज्ञ के दौरान सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर सरकार की गूंगी-बहरी नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया और खैरथल को जिला मुख्यालय बनाए रखने की मांग दोहराई।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे —
विधायक दीपचंद खैरिया, नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी, गिरीश डाटा, सर्वेश गुप्ता, शिवचरण गुप्ता, ओमप्रकाश रोघा, वीरसिंह ढिल्लन, कृष्ण चौधरी, महेन्द्र जोगिड़, दीपक चौधरी, रामचंद्र कामरेड, मनोज बुराहडिया, प्रमोद ठेकेदार, मांगेराम चौधरी, योगेश गुर्जर, निक्की प्रजापत, दौलतराम पार्षद समेत अनेक गणमान्य नागरिक।

इन सभी ने यज्ञ में आहुति देकर आंदोलन को मजबूती प्रदान की तथा कहा कि जिला मुख्यालय खैरथल से बाहर ले जाने का हर विरोध किया जाएगा।

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post