Top News

रोटी बैंक खैरथल द्वारा सिख समाज की दो गरीब बेटियों की शादी हेतु 11,000 रुपये की आर्थिक सहायता

रोटी बैंक खैरथल द्वारा सिख समाज की दो गरीब बेटियों की शादी हेतु 11,000 रुपये की आर्थिक सहायता
खैरथल। पिछले छह वर्षों से निरंतर समाजसेवा में जुटी रोटी बैंक खैरथल संस्था ने अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को सिख समाज की दो गरीब बेटियों की शादी के लिए 11,000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की।

संस्था के संस्थापक रवि दासवानी और संरक्षक विक्की चौधरी ने बताया कि यह सहयोग खैरथल के सुभाष नगर कॉलोनी, वार्ड नंबर 20 में रहने वाले एक गरीब परिवार को दिया गया है। परिवार बेहद जरूरतमंद है—पिता दिव्यांग हैं, जबकि मां घरों में काम कर किसी तरह परिवार का गुजारा करती हैं।

दोनों बेटियों की शादियाँ 13 और 26 अक्टूबर को होने वाली हैं। संस्था ने अपील की है कि जो भी लोग इस नेक कार्य में सहयोग करना चाहें, वे आगे आएं और इन जरूरतमंद बेटियों के जीवन की नई शुरुआत में भागीदार बनें।

गौरतलब है कि रोटी बैंक संस्था की स्थापना 29 अक्टूबर 2019 को रवि दासवानी द्वारा की गई थी, और यह संस्था आगामी 29 अक्टूबर 2025 को अपने छह वर्ष पूरे करने जा रही है। संस्था द्वारा लगातार रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गरीब एवं असहाय लोगों को भोजन वितरण किया जा रहा है।

इस अवसर पर रोटी बैंक खैरथल के संस्थापक रवि दासवानी, संरक्षक एवं नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी (विक्की), कोषाध्यक्ष विक्की कोशलानी, वीरसिंह ढिल्लन, करण सैन, और राजेंद्र मिस्री सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post