Top News

परिष्कार पब्लिक स्कूल नीमराना में हुआ दिया पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन


प्रथम स्थान पर प्रवेश कुमार  पुत्र पत्रकार अनिल कुमार ने बाजी मारी 

पूर्व प्रधान जिला मंत्री सविता मनोज यादव,सुपर मॉम्स आशियाना नीमराना नेहा गुप्ता द्वारा विजेता रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

आज परिष्कार पब्लिक स्कूल नीमराना में पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन । यह आयोजन  सुपर मॉम्स आशियाना नीमराना के तत्वाधान में  पूर्व प्रधान जिला मंत्री सविता मनोज यादव व नेहा  गुप्ता द्वारा प्रतियोगीता में भाग लेने वाले विजेता रहे बच्चों को प्रशंसा पत्र व मोमेंटो देकर बच्चों को पुरस्कृत किया गया।इस प्रतियोगिता में परिष्कार पब्लिक स्कूल नीमराना के 50 बच्चों ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान पर  कक्षा  3 से प्रवेश कुमार पुत्र पत्रकार अनिल बजाज व दूसरे स्थान पर  कक्षा 3 चारु पुत्री डॉक्टर भोजराज, व तीसरे स्थान पर कक्षा 7 से सुप्रिया पुत्री आशीष राय  ने बाजी मारी साथ ही इस आयोजन में परिष्कार पब्लिक स्कूल के निर्देशक दिनेश कुमार सांभरिया व प्रिंसिपल माया देवी के द्वारा बच्चों को मोटिवेट किया की छोटे बच्चों को अगर कोई उसका परिचित बनकर मिलता है और कुछ खिलाने पिलाने को देता है तो बिल्कुल भी कुछ खाना पीना नहीं चाहिए और ना ही किसी के साथ जाना चाहिए कई बार छोटे बच्चों को बहका देते हैं कि हम आपके पापा या मम्मी का जानकार है और उन्होंने ही हमे आपको लेने के लिए भेजा है तो उस कंडीशन में आपको बिल्कुल भी किसी के साथ नहीं जाना चाहिए।ओर प्रत्येक बच्चों को अपने परिवार के कम से कम दो लोगों के मोबाइल नंबर याद जरूर रखने चाहिए।


Post a Comment

Previous Post Next Post