Top News

ग्रामीण सेवा शिविर से मिली रोशनी की सौगात, सुनिता को त्वरित विद्युत कनेक्शन

सफलता की कहानी

खैरथल-तिजारा, 4 अक्टूबर। श्रीमती सुनिता पत्नी श्री हमत्त निवासी भौकर ने अपने घर पर बिजली कनेक्शन प्राप्त करने हेतु सहायक अभियंता कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन के दो दिन बाद राजस्थान सरकार द्वारा ग्राम भौकर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में ही उपभोक्ता सुनिता द्वारा आवश्यक डिमांड राशि जमा करवाकर विद्युत कनेक्शन दिया गया।

शिविर में त्वरित कार्रवाई के तहत जयपुर डिस्कॉम द्वारा तत्परता से मीटर स्थापित कर दिया गया तथा उपभोक्ता के घर पर विद्युत आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ग्रामीण सेवा शिविर की प्रभावी कार्यवाही से सुनिता को कम समय में बिजली सुविधा प्राप्त हुई, जिससे उनके परिवार को बड़ी राहत मिली।

Post a Comment

Previous Post Next Post