Top News

कोटकासिम थानाधिकारी नंदलाल जांगिड़ की सराहनीय पहल — सड़क सुरक्षा पर रोड शो आयोजित

कोटकासिम, थानाधिकारी नंदलाल जांगिड़ के नेतृत्व में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सड़क सुरक्षा जागरूकता रोड शो निकाला गया।
यह रोड शो सूरज पब्लिक स्कूल के बच्चों के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियाँ लेकर लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

थानाधिकारी नंदलाल जांगिड़ की यह पहल अत्यंत प्रशंसनीय रही। वे समय-समय पर इस तरह के जागरूकता अभियानों का आयोजन करते रहते हैं ताकि क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

इस मौके पर थाने के अन्य पुलिसकर्मी, स्कूल के अध्यापकगण एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post