Top News

जय भीम बुद्ध सोसाइटी, अलवर में शांतिपूर्ण ढंग से अध्यक्ष पद का चुनाव सम्पन्न शंकरलाल बौद्ध (बौद्धाचार्य) बने नवनिर्वाचित अध्यक्ष

अलवर
 जय भीम बुद्ध सोसाइटी, अलवर (राजस्थान) द्वारा संचालित पंचशील बुद्ध विहार, सूर्य नगर मोड़ पर आज सोसाइटी के अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संपन्न हुआ। निर्वाचन में कुल 30 मत पड़े, जिनमें श्री शंकरलाल बौद्ध (बौद्धाचार्य) को 19 तथा श्री आर.के. जाटव (बौद्ध) को 11 मत प्राप्त हुए। बहुमत से विजयी होकर श्री शंकरलाल बौद्ध को सोसाइटी का नवनिर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया गया।

मतदान प्रक्रिया का संचालन सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य श्री जगदीश प्रसाद बौद्ध द्वारा पूरी पारदर्शिता और शांति से कराया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपासक-उपासिकाएं एवं सोसाइटी सदस्य उपस्थित रहे।

निवर्तमान अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद बौद्ध ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया और नए अध्यक्ष को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखते हुए सोसाइटी का यह चुनाव अनुकरणीय उदाहरण है।

विजय प्राप्त करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री शंकरलाल बौद्ध (बौद्धाचार्य) ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की दिशा को और मजबूत करेंगे तथा शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का गठन कर “शपथ ग्रहण कार्यक्रम” आयोजित करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने धम्म प्रचार-प्रसार और संगठन की भावी दिशा पर सार्थक चर्चा की।

Post a Comment

Previous Post Next Post